फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   farmer will have to get profit of patent

किसानों को मिले पेटेंट का व्यवसायिक फायदा

Sat, 23 May 2020 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
farmer will have to get profit of patent
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ (आईपीआर सेल) की ओर से आयोजित वेबिनार के दूसरे दिन तीन व्याख्यान हुए। जिसमें पेटेंट का व्यवसायिक लाभ किसानों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

पहले सत्र में डॉ. आयुषी झा, वैज्ञानिक टाईफैक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न आयामों जैसे कॉपीराइट, पेटेंट, ज्योग्राफिकल इंडिकेटर, इंडस्ट्रियल डिजाइन, ट्रेडमार्क एवं उसकी आवश्यकताओं के लिए जागरूक किया। दूसरे सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हरियाणा के डॉ. राजीव कुमार कपूर ने पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया। उत्पादों के पेटेंट के माध्यम से पंजीकृत करके उसका व्यवसायिक फायदा किसानों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। तीसरे सत्र में केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश के डॉ. सर्वेश कुमार ने जेनेटिक संवर्धित फसलों और आईपीआर से संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी जिज्ञासा का निराकरण किया। डॉ. राजकुमार व डॉ. रामनरेश ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। संयोजक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. रामनारायन, प्रो. रंजना प्रकाश, डॉ. मुराद अली, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पुनीत धवन, आशीष कुमार गुप्ता ने ऑनलाइन आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed