फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer upset with shortage of manure, submitted memorandum

खाद की किल्लत से खफा किसान, सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer upset with shortage of manure, submitted memorandum
बदलापुर में किसानों की सात सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक की किल्लत समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बदलापुर तहसील परिसर में सरकार विरोधी नारे लगाए और सात सूत्री पत्रक एसडीएम केके मिश्र को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में किसान यूनियन की ओर से कहा गया है कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि पहले की तरह किसान जब अपनी जरूरत पर समिति पर पहुंचे तो उसे यूरिया के लिए इंतजार न करना पड़ा। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को दर दर भटकना पड़ रहा है। इसके लिए समुचित व्यवस्था कराई जाए। किसानों को मुफ्त में बिजली देने की भी मांग की गई है। छुट्टा पशुओं को गोशाला पहुंचाने का इंतजाम किए जाने की भी मांग की गई है। इस मौके पर लालचंद यादव, मनोज कुमार यादव, सीताराम उपाध्याय, तीर्थराज, अमरनाथ, राकेश, श्याम बहादुर, हीरावती, शेष नारायण, श्रीपति, रामजनक, आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed