फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer lost 1.45 lakhs in the cycle of buying a tractor on Olax

ओलएक्स पर ट्रैक्टर खरीदने के चक्कर में किसान ने गंवाए 1.45 लाख

Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer lost 1.45 lakhs in the cycle of buying a tractor on Olax
ओलएक्स पर ट्रैक्टर खरीदने के चक्कर में किसान ने गंवाए 1.45 लाख
विज्ञापन

भुक्तभोगी के तहरीर पर चार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी एक किसान ने ओलएक्स पर ट्रैक्टर खरीदने में एक लाख 45 हजार गवां दिया। किसान ने रविवार को उक्त चारो ठगों के नाम से गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। साथ ही उनके ठगों का कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाया।
धर्मापुर गांव निवासी सुभाष मौर्य बीते 2 सितंबर को ओलएक्स ऐप्स पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए सर्च किया। सर्च के बाद उसे एक सोनालिका ट्रैक्टर 2016 मॉडल का मात्र दो लाख दस हजार में बेचने का लिंक दिखा। उस नम्बर पर सुभाष ने कॉल किया तो सामने वाले ने अपना नाम गुरभेद निवासी लखनऊ बताया। उसने कहा कि हमे जल्दी है ट्रेक्टर बेचने हैं। इसलिए अकाउंट में डील फाइनल करने के लिए एक हजार भेजने के लिए एक एकाउंटर नंबर है। फिर 3 सितंबर को भी 34 हजार , 21 हजार, 42 हजार व 28 हजार भेजने को बोला। सुभाष ने गूगल पे के माध्यम से उक्त एकाउंट नम्बर पर पैसा भेज दिया। जब सुभाष ने ट्रैक्टर भेजने के लिए कहा कि कब तक ट्रैक्टर की डिलेवरी मिलेगी। उसके बाद गुरभेद व तीन अन्य ठगों का नम्बर ही स्वीच ऑफ बता रहा है। यह समझते देर नही हुई कि वह अब ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन

----
वर्जन
- चारों ठगों के ऊपर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है । मामले का पर्दाफाश जल्द से जल्द करने की कोशिश की जाएगी।- राम प्रवेश कुशवाहा,एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed