फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer dies due to lightning while working in the field in Jaunpur

जौनपुर: खेत में काम करते समय बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बच्चे झुलसे

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning while working in the field in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जौनपुर जिले में बुधवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो बालक झुलस गए। बक्शा में यूबीआई का सिस्टम ध्वस्त हो गया। बारिश में जगह-जगह जलभराव से राहगीरों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया है। उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


बदलापुर तहसील क्षेत्र के पूरासांवल सिंह गांव निवासी किसान देवराज (40) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महराजगंज पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयारी की।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि दैवीय आपदा से हुई किसान की मृत्यु परशासकीय अनुमन्य धनराशि के तहत सहायता दी जाएगी। उधर, मड़ियाहूं के ग्राम खेताब चड़ई निवासी शिव प्रसाद यादव के दो पुत्र अनुपम यादव (10) व शौर्य यादव (12) बुधवार की शाम अपने मकान की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। परिजन उनका उपचार मड़ियाहूं के निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा के धनियांमऊ बाजार स्थित यूबीआई शाखा के ऊपर लगा नेटवर्क सिस्टम बुधवार को बिजली गिरने से ध्वस्त हो गया। बैंक के ऊपर लगी छतरी पर बिजली गिरी, जिससे बैंक राऊटर डिवाइस सहित केबिल जल गया। बैंक का नेटवर्किंग सिस्टम ध्वस्त होने से कामकाज बाधित हुआ है। बैंककर्मियों के मुताबिक बिजली से हुए नुकसान की जानकारी अब टेक्नीशियन के आने के बाद ही हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed