फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer died in road accident on Varanasi Lucknow highway in Jaunpur

Jaunpur News: वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में किसान की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई घटना

Sat, 06 Jan 2024 04:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

घटना उस समय हुई जब किसान अपनी बाइक से वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer died in road accident on Varanasi Lucknow highway in Jaunpur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर के कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर के पास फोरलेन पर शनिवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ग्राम मरगूपुर निवासी कमलाकांत सिंह उर्फ जौवाद (52) वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर अपने घर के सामने बाई पटरी से होकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों की सहायता से आनन फानन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत बदलापुर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि मृतक के भाई रमाकांत सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed