फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family refuses to lift the dead body for action on police personnel

पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए शव उठाने से परिजनों ने किया इनकार

Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Family refuses to lift the dead body for action on police personnel
बरईपार में गया प्रसाद का शव आने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
बरईपार। कान्हापुर गांव निवासी गया प्रसाद ने मुंबई में दो दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। शनिवार की रात में शव बरईपार में उनकी दुकान पर पहुंचा। परिवार वालों शव उठाने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी उसके बाद ही शव उठेगा। पांच घंटे के बाद एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार के लिए शव भेजवाया।
विज्ञापन

कान्हापुर गांव निवासी गया प्रसाद (32) कबाड़ की दुकान खोली थी। उसके परिवार लोग कपड़े की भी दुकान चलाते हैं। जुलाई महीने में पुलिस ने छापा मारकर कुछ बाइक व अन्य सामान बरामद किया था। उसी आरोप में उसका चालान किया था। अगस्त में गया प्रसाद की जमानत हुई तो वह कमाने के लिए मुंबई चला गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी पुलिस पैसे के लालच में बार-बार परेशान करती रही। तरह-तरह के दबाव से आजिज आकर गया ने शुक्रवार को मुंबई में ही खुदकुशी कर ली। वहां पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की आधी रात के बाद शव गांव में पहुंचा। वहां गया प्रसाद के पिता लालता प्रसाद गुप्ता ने शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। कहा कि बेटे की मौत के लिए सीधे तौर पर सिकरारा थाने की पुलिस जिम्मेदार है। जब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक दाह संस्कार नहीं होगा। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया, सीओ सदर एसपी उपाध्याय, सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिहनों को समझाने के लिए विधायक मुगराबादहशापुर पंकज पटेल भी पहुंचे। उन्होने परिजनों को ढांढस बढ़ाया। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

रोते-रोते बेहोश हो गई पत्नी
मृत गया प्रसाद का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी गुड्डी तो पहले से ही रो रही थी, शव देखकर वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। किसी तरह से पानी छिड़ककर उसे होश में लाया गया। वहीं पुत्री सोनम और पुत्र जय प्रकाश के भी आंसू नहीं रूक रहे थे। वृद्ध पिता लालता प्रसाद यह कहकर फफक पड़े कि अब तो पुलिस ने मुझसे मेरा बेटा भी छीन लिया। अब चाहे जिससे लड़ना पड़े लड़ लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed