फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family members remained adamant on arrest, funeral took place after 20 hours

Jaunpur News: गिरफ्तारी पर अड़े रहे परिजन, 20 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Family members remained adamant on arrest, funeral took place after 20 hours
बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में मंगलवार को हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसडीएम के आश्वासन पर 20 घंटे बाद शनिवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कपूरपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता और उनके पड़ोसी के बीच सोख्ता बनाने के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें ओम प्रकाश की मां चमेला देवी (70) घायल हो गई। वाराणसी में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। शनिवार को सुबह एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया ने परिजनों को समझा बुझाकर अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। तेजी बाजार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed