फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family members demonstrated by keeping private lineman's body at the power house

Jaunpur News: पाॅवर हाउस पर प्राइवेट लाइनमैन शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Family members demonstrated by keeping private lineman's body at the power house
राजाबाजार। करंट से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 10 दिन पहले गांधी नगर बाजार में खंभे पर काम करते समय झुलस गया था। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस से शव लेकर शाम को महराजगंज भटपुरा स्थित पावर हाउस पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आर्थिक सहायता व योजना का लाभ देने की मांग की। मामले में एसडीएम अर्चना ओझा व विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग की प्राइवेट कंपनी वर्ड क्लास पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बगौझर गांव के राजू शर्मा(32) पुत्र मोतीलाल शर्मा को 10 जनवरी शाम साढे़ पांच बजे गांधी नगर बाजार में 11 हजार वोल्टेज का तार ठीक करते समय करंट मार दिया। वह जलते हुए खंभे से नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी कमर टूट गई व हाथ, पांव, पीठ पेट, गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन व ग्रामीणों ने शहर के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया था। करीब एक सप्ताह इलाज के बाद चिकित्सक हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता पार्वती व पत्नी शीलम शर्मा रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं। पुत्र अमन(13) व अजय(11) का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राजू शर्मा का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर के गोमती नदी के किनारे इब्राहिमपुर घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र शर्मा की तहरीर पर विद्युत विभाग की प्राइवेट लिमिटेड टेंडर कंपनी वर्ड क्लास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो

किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed