फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fake page on Facebook and Instagram in the name of District Panchayat President was running for a year

एक साल से चल रहा था जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर फेसबुक और इंस्टाग्रांम पर फर्जी पेज

Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fake page on Facebook and Instagram in the name of District Panchayat President was running for a year
जौनपुर। फेसबुक और इंस्टाग्रांम पर एक साल से जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पेज चल रहा था। ऐसा करने वाला शख्स ठगी का प्रयास कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने बताया कि साइबर सेल और स्वाट टीम व थाना लाइन बाजार की संयुक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त को जोगियापुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर फेसबुक और इंस्टाग्रांम पर एक फर्जी पेज तैयार किया गया। इस पेज को बनाकर लोगों से ठगी करने का काम शुरू हो गया, जिसकी जानकारी एसपी अजय साहनी को हुई तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार को मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के आरक्षी ओपी जायसवाल को जांच और कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस पर साइबर सेल द्वारा संबंधित फेसबुक को ट्रेस कर अभियुक्त की पहचान की गई। साइबर सेल-स्वाट व थाना लाइन बाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चंद्र शेखर सिंह उर्फ शोले सिंह पुत्र तुंगनाथ सिंह निवासी रामनगर रीठी थाना सिकरारा को जोगियापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन

चुनाव के समय बनाया था पेज
जौनपुर। एएसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइक व्यूवर के माध्यम से पैसा कमाने के उद्देश्य से यह फर्जी अकाउंट बनाया था, जिसे लगभग एक साल पहले चुनाव के समय ही बनाया था, चुनाव का लाभ उठाते हुए चुनाव प्रचार का फोटो सोशल मीडिया से प्राप्त कर फर्जी तरीके से बनाए गए जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से फेक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करता रहा, जिससे लोग इस पेज को आधिकारिक पेज मान सके, जिसका लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर मांग रहा था पैसा
जौनपुर। एएसपी सिटी के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर बनाए गए फर्जी पेज का लाभ उसे मिलने लगा था। लोग उसे जिला पंचायत अध्यक्ष समझ कर मैसेज करने लगे, जिससे मन में लालच आ गया और मैने कुछ लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिला कर पैसे की मांग की गई, परंतु किसी ने पैसा नहीं दिया। जैसे ही मुझे पता लगा कि मेरे द्वारा बनाएं गए पेज पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है और साइबर की टीम मुझे खोज रही है, मैं फेसबुक पेज को डीलिट कर जनपद छोड़कर भागने की फिराक में था कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed