{"_id":"6359765b887b3d03022cbe33","slug":"failure-to-fill-the-details-of-vendors-action-will-be-taken-jaunpur-news-vns6807368138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों का विवरण भरने में कोताही, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों का विवरण भरने में कोताही, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिन स्ट्रीट वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। उनका सामाजिक आर्थिक विवरण भरा जा रहा है ताकि केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा सके। 5219 स्ट्रीट वेंडरों का विवरण भरना लेकिन 2504 का विवरण अपलोड किया गया। इस पर प्रभारी पीओ डूडा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा है।
स्टीट वेंडरों का सामाजिक आर्थिक विवरण फीड करने का काम नगर पालिका परिषद में चल रहा है। पीएम स्वनिधि में लाभ लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों का प्रोफाइल भरा जा रहा है। इनके कार्यों की समीक्षा सूडा के मिशन निदेशक की तरफ से की गई। इसमें उन्होंने पाया कि वेंडरों उनके परिवार की प्रोफाइल भरने के मामले में जौनपुर की प्रगति अत्यंत खराब है। इसके बाद प्रभारी परियोजना निदेशक (पीओ) डूडा शैलेंद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि इस कार्य को पूरा करने के लिए 15 लाख रुपये मार्च में ही उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बावजूद प्रगति धीमी है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और काम में तेजी लाई जाए।
फीडिंग के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू योजना का लाभ दिया जाएगा।