फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fag Horiaron team sing out

फाग गाते निकली होरियारों की टोली

Sat, 07 Mar 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 07 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
fag Horiaron team sing out
रंगों का पर्व होली शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया। सुबह से रंगों की बौछार का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन


 सुबह आठ बजे के बाद जगह-जगह होली खेलने वालों की टोली दिखी। रंग का मजा लेने के बाद शाम को गोमती नदी में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ नौकायन कर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन


शाम को लोग एक दूसरे के घर गए और गले लगकर होली की बधाई दी। शुक्रवार को हर कोई होली के जश्न में डूबा रहा। क्या बच्चे, बड़े और बुजुर्ग हर किसी पर होली का रंग चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला दोपहर तक लगातार चलता रहा। शहर के पालीटेक्निक चौराहा से लेकर चहारसू, कोतवाली, सुतहट्टी तक होली खेलने वालों का झुंड निकला। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

होली खेलने के लिए निकले लोग घरों में जा चुके थे। कई स्थानों पर रंग डालने को लेकर झड़पें भी हुईं, लेकिन फिर सब सामान्य हो गया। शहर में होली का जबरदस्त हुड़दंग रहा। हर चौराहे पर टब अथवा बाल्टी में रंग लिए होरियारों की टीम दिखी। खुद एक दूसरे पर तो रंग लगा ही रहे थे। रास्ते से गुजरने वाले लोग भी नहीं बच पा रहे थे।

 
कई स्थानों पर यात्रियों के ऊपर भी रंग डाल दिया गया। हालांकि यात्रियों की संख्या कम ही रही, वही लोग घर से निकले, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था।

शहर के ओलंदगंज चौराहा, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, कोतवाली चौराहा समेत तमाम जगहों पर होरियारे रंग में नहाए दिखे। साथ ही जगह-जगह पर डीजे भी लगाए गए थे।

कुछ स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सुहट्टी चौराहा पर आयोजित प्रतियोगिता में आंख पर पट्टी बांध कर एक बार में डंडे से मटका फोड़ना था। जिसे कामयाबी मिली, उसे पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार

 दिया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पांच रुपये फीस भी निर्धारित की गई थी। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखने लायक था। ग्राम्यांचलों में भी होली का उत्साह सिर चढ़कर बोला।
 
रामपुर: स्थानीय बाजार में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने झुंड बनाकर रंग-गुलाल के साथ होली खेलना शुरू कर दिए।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी भ्रमण करती देखी गई। सिकरारा: क्षेत्र में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बदलापुर- क्षेत्र में होली आपसी सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही।


चंदवकः होली के मौके पर निकली शिव बारात में शुक्रवार को बाराती जमकर झूमे। क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए शिव बारात थाना परिसर पहुंची।रास्ते में जगह-जगह शिव बारात का थाने में भी स्वागत हुआ। शिव बारात स्व. डा. राम नवल सिंह के आवास से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed