फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   f the land acquisition is completed, the work on the highway will start in December

भूमि अधिग्रहण पूर्ण हुआ तो दिसंबर में शुरू होगा हाइवे पर काम

Mon, 10 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
f the land acquisition is completed, the work on the highway will start in December
मीरंगज में जर्जर अवस्था में जंघई मछलीशहर मार्ग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वाराणसी से मछलीशहर तक प्रस्तावित नए नेशनल हाईवे 731 पर काम शुरू कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तेजी से लगा हुआ है। टेंडर और भूमि अधिग्रहण दोनों की प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। उम्मीद है कि इसी महीने दोनों पूर्ण हो जाएंगी। यदि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होगी तो दिसंबर महीने से काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी से मछलीशहर होते हुए प्रयागराज तक चार जनपदों होकर गुजरने वाले इस नेशनल हाईवे पर कुल 86 किलोमीटर में काम कराया जाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों की मानें तो दो पार्ट में काम कराया जाना है। एक पार्ट भदोही से वाराणसी और दूसरा भदोही से मछलीशहर, जंघई तक है। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण की भी प्रक्रिया की जा रही है। जौनपुर और प्रयागराज में करीब 90 फीसदी अधिग्रहण हो चुका है, भदोही और वाराणसी में थोड़ा पीछे है लेकिन उम्मीद है कि वहां भी इस महीने हो जाएगा। बताया कि जौनपुर में करीब 17 और भदोही जिले में 55 किलोमीटर का हाईवे होगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो दिसंबर महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि फॉरेस्ट एनओसी का मसला भी हल हो गया है। बस आर्डर आना बाकी है।
विज्ञापन

इस रूट से होकर गुजरना है हाईवे
नए बनने वाले नेशनल हाईवे को चार जिले से होकर गुजारा जाना है। चांदपुर में रिंगरोड से शुरू होकार लोहता, सेवापुर, कपसेठी होते हुए भदोही तक पहुंचेगी। वहां शहर में न जाकर बाहर से ही धौरहरा पुलिस चौकी के पास से बाईपास निकाला जाएगा। वहां से सीधे दुर्गागंज से होते हुए जंघई, मछलीशहर तक का रूट है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस मार्ग पर दो बाईपास भदोही में और जंघई में बनाए जाने हैं। चार रेलवे क्रासिंग पर आरओबी भी बनना है। कहा कि प्रयास है कि काम जल्दी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed