फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressed happiness over withdrawing agriculture law

कृषि कानून वापस लेने पर जताई खुशी

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over withdrawing agriculture law
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुक्रवार को तीनों कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा करते ही किसानों में खुशी छा गई। उन्होंने फटाखे फोड़े और मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया। वहीं बसपा, सपा व कांग्रेस के लोगों ने भी लोकतंत्र की जीत बताते हुए ढोल नगाड़े पर थिरकते हुए जश्न मनाया।
विज्ञापन

कांग्रेस किसान के प्रदेश सचिव राकेश सिंह डब्बू ने सिरकोनी ब्लाक के शिवापार गांव में किसानों को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सदन में यह तीनों कृषि कानून का पास किया गया था। उसी तरह इसे सदन में ही रद्द कर तथा समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। इस मौके पर अखिलेश यादव, विनय यादव, राजेश, योगेंद्र सिंह, मिन्टू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। मीरगंज: संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों ने जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में जंघई में मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए किसानों की जीत बताया। उन्होंने कहा की अभी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आदेश का इंतजार किया जा रहा है, जबतक कोई आदेश नहीं आता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। केराकत: सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय के सामने सड़क पर ढोल नगाड़ा बजाते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नीरज पहलवान, संजय राजभर, शबनम नाज, विनोद साहू, हरिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed