फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Expressed displeasure over saying the word caste indicator

जाति सूचक शब्द कहने पर जताई नाराजगी

Sun, 11 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over saying the word caste indicator
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारीयों के साथ बैठक करतीं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली की स? - फोटो : JAUNPUR
डोभी। छात्रों को जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत की जांच शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला ने की। उन्होंने ज्ञानदायिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों से पूछताछ की। स्कूल में सफाई और पंखे का इंतजाम नहीं होने पर बीईओ और बीडीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के आरोप के संदर्भ में बयान दर्ज किया। अध्यापकों से पूछताछ की। अभिभावकों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर है। इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा के मंदिर में नहीं होनी चाहिए। विद्यालय में सफाई व सुविधाएं न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी को विद्यालयों की संख्या के बारे में सही उत्तर न देने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के संबंध में समय पर अवगत क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अपनी तरफ से विद्यालय को दो पंखे दिए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, एसडीएम माज अख्तर, सीओ गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष रमेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले
जौनपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला ने बैंकों से कहा कि अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को मुद्रा लोन देने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चा।िए आवास, शौचालय आदि योजनाओं का लाभ उनको मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने विभागध्यक्षों से अनुसूचित जाति पात्रों को योजनाओं के लाभ से वंचित कत्तई न किया जाए। इसकी निगरानी करें। चौपाल लगाकर पात्रों को आवास, शौचालय, उज्जवला कनेक्शन आदि का लाभ दिलाया जाए। इसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर आयोग को बी उपलब्ध कराएं।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रताड़ित अधिनियम के लंबित मामलों की रिपोर्ट पेश की। सदस्य ने चंदवक थाना क्षेत्र के कसली कैलाशपुर गांव में जाकर ग्रामीणों से वार्ता की। स्कूल में कुछ जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पंखे और अन्य उपकरण लगाने का निर्देश दिया है। गांव में चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार के विकास योजनाओं की जानकारी व लाभ ग्रामीणों को देने को कहा। सीडीओ साईं सीलम तेजा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, केराकत माज अख्तर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed