फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation summoned from 12 officers who were absent

गैर हाजिर रहे 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from 12 officers who were absent
समस्याओं का समाधान होने का सपना संजो कर आने वाले अधिकांश फरियादियों को शनिवार को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई फरियादी गुहार लगाते हुए कह रहे थे कि साहब कई बार से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। यह स्थिति लगभग सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर देखने को मिली। इस मौके पर आई 546 शिकायतों में से सिर्फ 62 का समाधान हो पाया। इसके साथ ही 484 फरियादियों को निराश वापस लौटना पड़ा। उधर, बदलापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रामप्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 88 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस बीच संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे सहायक वन रक्षा अधिकारी बक्शा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण बक्शा, महराजगंज तथा बदलापुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बदलापुर, बक्शा, महराजगंज तथा बदलापुर, खंड विकास अधिकारी बक्शा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बदलापुर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

शाहगंज: तहसील के निर्माणाधीन सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए 51 प्रार्थना पत्रों मेें से मौके पर 15 का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। मछलीशहर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सुनकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान आए कुल 120 प्रार्थनापत्रों मेें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील क्षेत्र के पुरऊपुर व छनेहता गांव के सुभाष, अनिल, सुनील, राकेश, संजय, जड़ावती आदि ने एक लेखपाल पर घरौनी सर्वे के नाम पर तीन हजार से 10 हजार रुपये अवैध रूप से वसूल किए जाने का आरोप लगाया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार सुदर्शन कुमार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। कठार निवासी तारा देवी पत्नी मुस्तफा ने लेखापाल पर फर्जी वरासत दर्ज करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। जुड़ऊपुर गांव निवासी कलावती पत्नी अमीर चंद्र ने विपक्षी पर रेहन का 25 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच कोतवाल को करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए कुल 188 प्रार्थना पत्रों में से 7 का निस्तारण किया। शेष संबंधित अफसरों को निस्तरित करने के लिए संौप दिया। मड़ियाहूं : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मंगलेश दूबे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए कुल 31 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण हो पाया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 48 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed