फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Exhibition of indigenous products was organised and encouraged

Jaunpur News: स्वदेशी उत्पाद की लगाई गई प्रदर्शनी, किया गया प्रोत्साहित

Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of indigenous products was organised and encouraged
प्रदर्शन का अवलोकन करते एमएलसी बृजेष ​सिंह प्रिंसू। सूचना विभाग - फोटो : reasi news
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला के दूसरे दिन मेले में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें महिलाओं के हाथ से निर्मित दीपक, कुल्हड़, मिट्टी के बने उत्पाद, पूजा सामग्री आदि के स्टाल लगाए गए। अतिथियों ने स्टाल पर मौजूद लोगों को स्वदेशी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने 22 विभागों की ओर से लगाए गए 50 स्टॉल का अवलोकन किया। इसमें खादी ग्रामोद्योग विभाग, खाद्य एवं प्रसंस्करण, उद्यान, खाद्य एवं रसद, प्रोबेशन, समाज कल्याण विभाग, उद्योग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान स्टाल पर स्वदेशी उत्पाद, दरी, खादी के वस्त्र, अचार, सजावटी सामान, रोजमर्रा की वस्तुएं, दीपक, कुल्हड़, मिट्टी के बने उत्पाद, पूजा सामग्री, स्वयं सहायता की महिलाओं द्वारा निर्मित सजावटी दीपक लगाए गए थे। भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने स्टाल का अवलोकन करते हुए कहा कि लंबे समय से स्वदेशी उत्पाद पर चर्चा चल रही है। आज हम विदेशी कंपनियों की अपेक्षा कम दर पर स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन कर रहे हैं। खादी के कपड़ों का अच्छा व्यापार हो रहा है। दिवाली पर सुंदर दिए सहित अन्य हस्त निर्मित सजावटी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed