{"_id":"67698877058190c20409be4c","slug":"executive-engineer-accused-of-rs-5-crore-scam-video-of-beating-and-abusing-executive-assistant-goes-viral-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur:अधिशासी अभियंता पर पांच करोड़ के घोटाले का आरोप, कार्यकारी सहायक से मारपीट व गालीगलौज का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur:अधिशासी अभियंता पर पांच करोड़ के घोटाले का आरोप, कार्यकारी सहायक से मारपीट व गालीगलौज का वीडियो वायरल
Mon, 23 Dec 2024 09:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:27 PM IST
सार
विद्युत निगम के कार्यालय में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप का माहौल है। बताते चलें कि मीटर रीडिंग का बिल बढ़ाकर कम कर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए जनता ने हंगामा किया इसके साथ ही मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है।
विज्ञापन
घोटाले की शिकायत लेकर पहुंची जनता माहौल गर्म
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित विद्युत निगम कार्यालय में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। निगम में कार्यरत कार्यकारी सहायक (बाबू) ने अधिशासी अभियंता समेत विभाग के कई कर्मचारियों पर मीटर रीडिंग का बिल बढ़ाकर कम करने को लेकर चल रहे हेराफेरी का पर्दाफाश करते हुए पांच महीने में पांच करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
निगम के कार्यकारी सहायक जयप्रकाश यादव ने अधिशासी अभियंता संतोष कुमार पर आरोप लगाया कि वह बिल संशोधित करने को लेकर पैसों की मांग करते हैं। जयप्रकाश ने बताया कि क्षेत्रीय और ग्रामीणांचल के किसानों का बिल मीटर रीडर बढ़ाकर भेजता है। इसे संशाेधित या कम कराने जब किसान जाते हैं तो कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व प्राइवेट कर्मी उन्हें लेकर अधिशासी अभियंता के पास जाते हैं।
विज्ञापन
वहां बिल कम कर जमा करने के नाम पर कमीशनखोरी की जाती है। बताया कि अगर विभागीय आईडी की जांच की जाए तो इसका खुलासा हो सकता है। कार्यकारी सहायक ने जब इसका विरोध किया तो अधिशासी अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों ने गालीगलौज की और उसके साथ मारपीट पर अमादा हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। इसकी ठीक से जांच होनी जानी चाहिए।
विज्ञापन