फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Executive Council meeting regarding the convocation

दीक्षांत समारोह को लेकर कार्यपरिषद की बैठक

Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Executive Council meeting regarding the convocation
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 25वां दीक्षांत समारोह को लेकर के कार्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें दीक्षांत समारोह की तैयारियों और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें दीक्षांत समारोह को लेकर बिंदुवार चर्चा की। विद्या परिषद एवं परीक्षा समिति के निर्णय का अनुमोदन किया गया और यूजी पीजी को मिलाकर गोल्ड मेडल सूची में से 65 लोगों को गवर्नर के हाथो मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें यूजी में 18 व पीजी में 48 में मेडल दिए जाएंगे। वहीं, शोध उपाधि के लिए 92 शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। जबकि मुख्य अतिथि प्रो जेएस राजपूत को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तैयारियों पर चर्चा की गई। कोविड-19 पर भी नियम तय किए जाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो ओपी चौधरी, डॉ समरबहादुर सिंह, डॉ वंदना राय, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ सुरजीत यादव प्रो अशोक चंक्रवाल, प्रो अशोक सिंह, श्याम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed