{"_id":"5e6933cf8ebc3eebc817fda6","slug":"excise-inspector-injured-in-controversy-for-playing-badminton-jaunpur-news-vns515310013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन खेलने के विवाद में मारपीट आबकारी इंस्पेक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन खेलने के विवाद में मारपीट आबकारी इंस्पेक्टर घायल
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के इंग्लिश क्लब मैदान में बुधवार को बैडमिंटन खेलने के दौरान टीडी कॉलेज के एक शिक्षक और आबकारी इंस्पेक्टर के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में आबकारी इंस्पेक्टर घायल हो गए। उनका सिर फट गया। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने टीडी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जेपी सिंह समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की सिटी मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हाइडिल के पास इंग्लिश क्लब मैदान में बैडमिंटन कोर्ट है। अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर सहित अन्य लोग इस क्लब के सदस्य हैं। क्लब के सदस्य यहां प्रतिदिन बैडमिंटन खेलते हैं। बुधवार को सुबह बैडमिंटन खेलने के विवाद को लेकर टीडीपीजी कालेज के शिक्षक जय प्रकाश सिंह और बदलापुर क्षेत्र के आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। आबाकारी इंस्पेक्टर जख्मी हो गए। घायल आबकारी इंस्पेक्टर का कहना है कि वह प्रतिदिन आठ बजे इग्लिस क्लब में बैडमिंटन खेलने जाते हैं। आज जब वह मैदान पर पहुंचे तो वहां क्लब के एक मात्र सदस्य डा. सैफ ग्राउंड के बाहर बैठे हुए थे। चार लोग बैडमिंटन खेल रहे थे । वे लोग क्लब के सदस्य नही थे। उन्होंने उनसे यहां कैसे खेलने के बारे में पूछा तो तीन लोग बाहर निकल गए। जबकि जेपी सिंह ने विवाद कर लिया। वह धमकी देकर बाहर निकले और थोड़ी देर बाद लाठी डंडे के साथ अपने चार साथियों के साथ पहुंचकर मुझे पीटना शुरू कर दिया। जबकि शिक्षक जेपी सिंह का कहना है कि वह आबकारी इंस्पेक्टर के साथ खेल रहे थे। एक प्वाइंट को लेकर विवाद हुआ। जिसे लेकर मारपीट हो गई। इस संबंध में एएसपी सिटी अनिल कुमार पाण्डेय का कहना है कि वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।