फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Excise inspector did not arrive to inspect liquor shops even after SDM's order

Jaunpur News: एसडीएम के आदेश के बाद भी शराब की दुकानों की जांच को नहीं पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर

Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Excise inspector did not arrive to inspect liquor shops even after SDM's order
केराकत एसडीएम सुनील कुमार ने आबकारी निरीक्षक केराकत को तीन दिन पूर्व तहसील की शराब दुकानों की जांच का आदेश दिया था। इसके बाद भी इंस्पेक्टर ने एसडीम के आदेश के दरकिनार करते हुए न तो जांच की ना ही मौके पर पहुंचे। इससे नाराज एसडीएम ने आबकारी विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम केराकत ने कहा था कि तहसील क्षेत्र की शराब की दुकानों में या शराब के कारण काेई अनहोनी न हो, इसकी जांच करें। इस संदर्भ में उन्होंने 13 नंवबर को लिखित और दूरभाष से वार्ता की थी। साथ ही 14 तारीख को कार्यालय में बुलाया था। तहसील के अंतर्गत शराब ठेकों की जांच की जानी थी, लेकिन आबकारी इंस्पेक्टर न ही कार्यालय में उपस्थित हुए और ना ही दूरभाष से संपर्क किया। इससे शराब ठेकों की जांच नहीं हो पाई। नोटिस में कहा गया है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जानबूझकर की जा रही है, जो घोर लापरवाही व शिथिलता का द्योतक है। कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। क्यों न आपके खिलाफ शराब ठेकों की जांच में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के संबंध में कठोर कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाए। एसडीएम ने तीन दिन में आबकारी इंस्पेक्टर आदित्य सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी है कि जवाब न देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सुनील कुमार का कहना है कि सूचना के बाद भी जांच में सहयोग न करने के लिए आबकारी इंस्पेक्टर को नोटिस दिया गया है। इस मामले में पूछने पर केराकत आबकारी इंस्पेक्टर बात करने से कतराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed