फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examination being conducted bypassing the Kovid guide line

कोविड गाइड लाइन को दरकिनार कर कराई जा रही परीक्षा

Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Examination being conducted bypassing the Kovid guide line
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। मगर, अधिसंख्य केंद्रों पर कोविड-19 की गाइडलाइन को दरकिनार कर परीक्षा कराई जा रही है। किसी भी केंद्र पर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। भीड़ के बीच छात्र ही नहीं शिक्षक भी जान जोखिम में डालकर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रनेता शांतनु सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो चुकीं हैं। विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लेकिन, किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोविड से बचाव के लिए इंतजाम नहीं हैं। तिलकधारी महाविद्यालय केंद्र पर छात्र और शिक्षकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए विश्वविद्यालय स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शासन के निर्देश के बाद भी किसी भी केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। विश्वविद्यालय से जारी दिशा निर्देश सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। इसके पहले भी प्राचार्य से आग्रह किया गया था कि कोविड महामारी को देखते हुए महाविद्यालय में सुरक्षा की उचित व्यवस्था कराई जाए, लेकिन पहल नहीं की गई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग रही है। एक ही कमरे में 50 से 100 छात्र-छात्राओं को बैठाकर परीक्षा कराई जा रही है। शिक्षक भी भय के माहौल में परीक्षा करा रहे हैं। विवि प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed