फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Everyone's eyes became moist after seeing the dead bodies of the father and daughter rising.

पिता व पुत्री का शव उठते देख हर किसी की आंखे हो गई नम

Wed, 23 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Everyone's eyes became moist after seeing the dead bodies of the father and daughter rising.
बदलापुर। बक्सा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हर किसी आंखे नम हो गई, जब एक साथ पिता व पुत्री का शव उठने लगा। अंतिम दाह संस्कार के लिए दोनों का शव उठते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दोनों के शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में गोमती नदी के किनारे रामघाट पर किया गया। वहीं गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। सरौली गांव के कृपा शंकर यादव व उनकी पुत्री प्रतिमा यादव की सोमवार को मल्लूपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों का शव घर पहुंचा, जिससे बाद पूरे गावं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दोनों का शव अंतिम संस्कार के लिए एक साथ निकलने लगा तो परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं मौजुद लोगों की आंखों के आंसू भी नहीं थम रहे थे। इस दौरान मृत कृपाशंकर की मां इसराजी देवी, पत्नी उर्मिला, पुत्री अंजलि, पुत्र चंदन तथा बड़ा पुत्र प्रफुल्ल बेसुध रोने चिल्लाने लगे। दोनों शवों को अंतिम दाह संस्कार पुलिस की मौजूदगी में गोमती नदी के राम घाट पर कर किया गया। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीओ अशोक कुमार सिंह सहित बक्सा, महाराजगंज, बदलापुर, सिकरारा थाने की भारी पुलिस बल मौजूद थी।
विज्ञापन

नौ गोली मारकर की गई थी पिता व पुत्री की हत्या
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार को अवैध पिस्टल से गोली मारकर की गई पिता व पुत्री के हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें नौ गोली मारकर पिता पुत्री की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है, जिसमें 5 गोली पुत्री प्रतिमा यादव और चार गोली उसके पिता कृपा शंकर यादव को मारी गई थी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध पिस्टल से गोली मारी गई थी। पोस्टर्माटम रिपोर्ट में कुल नौ गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसमें पांच गोली पुत्री को और चार गोली पिता को मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed