फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   everyday corona vaccisination

सीएचसी पर अब हर कार्य दिवस पर लगेगा कोविड टीका

Sun, 14 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
everyday corona vaccisination
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। अब प्रत्येक ब्लाक स्तरीय सीएचसी पर भी अवकाश दिवस को छोड़कर रोजाना टीकाकरण होगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ तीन केंद्रों पर मिल रही थी। इसके अलावा सप्ताह में तीन टीकाकरण करने वाले केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 51 से 61 कर दी गई है। हालांकि टीकाकरण का लाभ सिर्फ बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को ही मिलेगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय और राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय पर हर कार्य दिवस पर टीका लगाया जाता था। जिले में 22 ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। अब जिले की 25 स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक कार्य दिवस पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष के लोग लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में टीकाकरण प्रत्येक कार्य दिवस पर होगा। इस माह में करीब 1.13 लाख लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थी स्वयं कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। जो लोग अपना पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं, या बिना पंजीकरण के टीका लगवाने पहुंच गए हैं, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वह अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण सत्र पर जाएंगे तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी कोविन पोर्टल के माध्यम से उनका भी टीकाकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed