फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Every year one crore people in the world die due to heart attack.

Jaunpur News: विश्व में हर साल एक करोड़ लोगों की हार्ट अटैक से होती है मौत

Mon, 30 Sep 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Every year one crore people in the world die due to heart attack.
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मेन की ओर से नगर के अहियापुर में आयोजित जांच शिविर में 128 लोगों की जांच की गई। वरिष्ठ हृदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीएस उपाध्याय ने कहा कि हृदय रोग घातक है। आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया में हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है। इनमें से आधे तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। हृदय रोग के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या, खानपान और तनाव है। अधिकतर मरीजों में हृदय रोग का मुख्य कारण तनाव पाया गया है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। अपनी दिनचर्या में थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें। प्रतिदिन कम से कम आधा घंटे व्यायाम करना हृदय के लिए अच्छा माना गया है। इस अवसर पर शकील अहमद, राधेरमण जायसवाल, डाॅ. एसके उपाध्याय, डाॅ. भास्कर शर्मा, डाॅ. आशीष यादव, डाॅ. राकेश मौर्य, सुभाषचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संजय केडिया ने स्वागत किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप टहलें, सेहत के अनुरूप शुद्ध और पौष्टिक आहार लें। नमक का सेवन कम मात्रा में करें। कम वसा वाले आहार लें। ताजी सब्जियां और फल खाएं। समय पर नाश्ता और भोजन करें। तंबाकू और अन्य व्यसनों से दूरी बनाए रखें। एक ही अवस्था में अधिक समय तक बैठे रहना हृदय के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed