फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Every village, every temple should prepare to celebrate the festival: Minister

हर गांव, हर मंदिर उत्सव मनाने की करे तैयारी: मंत्री

Fri, 19 Jan 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Every village, every temple should prepare to celebrate the festival: Minister
मछलीशहर। दियावां नाथ महादेव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में करीब दो बजे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि पूरा देश इस समय राममय हो गया है। हर गांव और हर मंदिर अयोध्या की तर्ज पर प्राण प्रतिष्ठा होने तक उत्सव मनाएं।
विज्ञापन

पूरा देश रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाने की तैयारी में जुटा है। पूजित अक्षत वितरण के बाद अब स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों की साफ सफाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। लोग 22 जनवरी को उत्सव मनाने को उत्सुक हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, मंडल अध्यक्ष हरि श्याम पांडेय, लाल उपाध्याय, बाबा दुबे, इंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जफराबाद : नगर पंचायत नाव घाट के पास हनुमान मंदिर परिसर में नगर पंचायत कार्यालय के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लाल बहादुर, चेयरमैन प्रतिनिधि के डॉ.सरफराज खान, डीपीएम खुशबू यादव व वार्ड के सभासदों ने सफाई की। बाबा लाल दास हनुमान मंदिर व मखदूमपुर हनुमान मंदिर पर पर सफाई का निरीक्षण किया। 14 से 22 जनवरी तक प्रस्तावित स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान सुनीता देवी, जोगेंद्र निषाद, शाह नेयाज, ओवैश खान, राजमन, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed