फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after four days, police failed to solve the robbery case

Jaunpur News: चार दिन बाद भी लूट की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम

Sat, 15 Jun 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, police failed to solve the robbery case
बंधवा बाजार में सोमवार को आभूषण व्यवसायी से लूट की घटना का खुलासा चार दिन बाद भी नहीं हो सका। इस मामले का खुलासा न कर पाने के कारण ही प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी सुशील उमर वैश्य को मीरगंज के बंधवा बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 20 लाख की लूट सुशील के भाई ने बताई थी, लेकिन मीरगंज पुलिस लूट की घटना छुपाने का प्रयास करती रही। इसके 30 घंटे बाद पुलिस ने लूट और हत्या का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसमें महज चार लाख की लूट दिखाई गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी। नवागत थानाध्यक्ष रमेश कुमार के लिए घटना का खुलासा एक चुनौती है। रमेश कुमार ने बताया कि पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed