फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after 36 hours there was no clue of the miscreants, people got angry

36 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग, लोगों में गुस्सा

Mon, 14 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours there was no clue of the miscreants, people got angry
केराकत। घर में सो रही महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस इस मामले में कोई सुराग नहीं जुुटा सकी है। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर दोबारा परीक्षण कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर दो बदमाशों ने वहां सो रही दो महिलाओं को असलहे के दम पर बंधक बना लिया था। उनके हाथ-पैर बांधकर करीब तीन लाख रुपये के नकदी व जेवरात लूट लिए। उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। पीड़िताओं में एक महिला दिव्यांग है। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। ग्रामीण भी उग्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम टोडी ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद उनका दोबारा परीक्षण कराया गया। सोमवार की देर शाम तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दिव्यांग महिला की तहरीर पर रविवार की देर रात दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दुष्कर्म, लूट और बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दूसरे दिन भी आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed