{"_id":"6262f91632f5ab19a365cfcf","slug":"evaluation-of-board-exam-answer-sheets-from-today-jaunpur-news-vns649731713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से जिले के सात केंद्रों पर शुरू होंगी। पहले दिन केवल डिप्टी हेड कापियों को जांच कर नमूना के तौर पर परीक्षकों को दिखाएंगे। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को टेबल लगा दिए गए। मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा। जो दस दिन के भीतर खत्म कराना है।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुल 35 टेबल मूल्यांकन के लिए लगाए गए हैं। उपनियंत्रक व प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने बताया कि केंद्र पर इंटर की अंग्रेजी, इतिहास, सा मान्य हिंदी, समाजशास्त्र कला आदि का मूल्यांकन होगा। इसी तरह शिया इंटर कालेज केंद्र पर 63 टेबल पर मूल्यांतन होगा। प्रधानाचार्य अलमदार नजर ने बताया कि विज्ञान, चित्रकला, कंप्यूटर आदि का मूल्यांकन होग। बीआरपी इंटर कालेज केंद्र पर 26 टेबव मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। इन टेबल पर रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कृषि, एकाउंटिंग आदि का मूल्यांकन होगा। जनकुमारी केंद्र पर 34 टेबल लगाए गए हैं। संस्कृत, भूगोल, साहित्यीक हिंदी आदि का मूल्यांकन होगा। जीजीआईसी केंद्र पर 92 टेबल पर मूल्यांकन होगा। इस केंद्र पर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, उर्दू, गुजरात, पंजाबी आ दि का मूल्यांकन किया जाएगा। इसी प्रकार टीडी कालेज और ग्रामोदय विद्यालय में भी मूल्यांकन के लिए टेबल गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि मूल्यांकन के लिए सात केंद्र बना दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर मूल्यांकन होना है उनमें टीडी इंटर कालेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनक कुमारी उच्चर माध्यमिक विद्यालय, बीआरपी इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज, जीजीआईसी, ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर को शामिल किया गया है। मूल्यांकन 23 से शुरू कराकर 10 दिन के भीतर खत्म कराने का निर्देश जारी किया गया है।