{"_id":"65f4986c66e9796829047634","slug":"evaluation-of-answer-sheets-will-start-at-seven-centers-from-today-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-113476-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आज से सात केंद्रों पर शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आज से सात केंद्रों पर शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से जिले के सात केंद्रों पर शुरू होगा। पहले दिन डिप्टी हेड उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर परीक्षकों को मूल्यांकन करने का तरीका बताएंगे।
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैंं। इसमें बीआरपी इंटर कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज और मोहम्मद हसन इंटर कालेज शामिल हैं। इस प्रकार इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज सदर, जनक कुमारी इंटर कालेज हुसैनाबाद, रजा डीएम शिया इंटर कालेज और ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीकैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। जिले के 239 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं हुईं, 161789 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म हो चुकी हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से मूल्यांकन के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। मूल्यांकन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तय तिथि से मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा।-अशोक नाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक