फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Evaluation of answer sheets of board examination will start in the district from today

Jaunpur News: जिले में आज से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 18 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of board examination will start in the district from today
जौनपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से जिले के छह केंद्रों पर शुरू होगा। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में बिजली व पानी की व्यवस्था करने को लेकर केंद्र प्रभारी चिंतित हैं। मूल्यांकन के दौरान जेनरेटर चलाने के लिए कोई धन नहीं मिलता है। केंद्रों पर जुगाड़ से प्रकाश और हवा की व्यवस्था प्रधानाचार्यों को करनी होगी। कुछ केंद्रों पर जेनरेटर की सुविधा नहीं होने से बाहर से किराए पर जेनरेटर मंगाया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों ने बताया कि जेनरेटर में डीजल के लिए कोई मद नहीं है। किसी दूसरे मद से ही कटौती करके प्रकाश और हवा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 92 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। जीजीआईसी में 70 और जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 63 डिप्टी हेड की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिया इंटर कालेज केंद्र पर 51 डिप्टी हेड, टीडी इंटर कालेज में 44 और मोहम्मद हसन इंटर काॅलेज में 60 डिप्टी हेड तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन के लिए कुल 4116 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। शनिवार से मूल्यांकन शुरू होगा। सभी केंद्रों पर टेबल लगा दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 2486 व इंटर में 1630 परीक्षक जाचेंगे कॉपी
जौनपुर। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2486 परीक्षक लगाए गए हैं। नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर कुल 1011 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर 772 परीक्षक व जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 703 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1630 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। रजा डीएम शिया इंटर कालेज केंद्र पर 526 परीक्षक, टीडी इंटर कालेज में 480 और मोहम्मद हसन इंटर कालेज केंद्र पर 624 परीक्षक मूल्यांकन करेंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बिजली, पानी, बैठने के लिए सीट आदि की व्यवस्था कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिया गया है। जिले में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन समय से शुरू कराएं। --धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed