फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eunuchs create ruckus in district hospital, 3 people including doctor beaten up

Jaunpur News: जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा, डॉक्टर समेत 3 को पीटा

Sun, 01 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs create ruckus in district hospital, 3 people including doctor beaten up
जौनपुर। जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की रात किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व वायरल वीडियो के मुताबिक इसमें कुछ किन्नर नग्नावस्था में थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रात करीब 8.50 बजे चिकित्साधिकारी डाॅ.पवन सिंह मरीज का इलाज चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग एक व्यक्ति को लेकर आएं और फर्जी मेडिकल के लिए मुआयना करने के लिए बोलने लगे। डॉक्टर ने मना कर दिया। इसी बीच 15 से 20 की संख्या में किन्नरों ने अस्पताल में धावा बोल दिया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सक पवन सिंह को पिटाई शुरू कर दी और गला दबाने लगे। बगल में खड़े नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह व स्वास्थ्य कर्मी अमित सिंह ने बीच-बचाव किया तो उनको भी जमकर पीटा। इस दौरान टेबल पर चढ़कर पानी की बोतल से स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की। किन्नरों के मारपीट का यह वीडियो देखकर सभी दंग रह गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जिला चिकित्सालय से भाग गए। पीड़ित चिकित्साधिकारी डाॅ.पवन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किन्नरों ने डीएम को दिया ज्ञापन :-घटना के अगले दिन शनिवार की सुबह किन्नरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डाॅ.दिनेशचंद्र से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनके साथ मारपीट हुई है। इसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर डीएम ने दोनों पक्षों के मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की घटना में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व मारपीट करना गंभीर अपराध है। - डा.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed