फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Establishment of Vishwa Bharati University has increased the value of culture

विश्व भारती विवि की स्थापना कर बढाया संस्कृति का मान

Sat, 08 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Establishment of Vishwa Bharati University has increased the value of culture
जौनपुर। सरांवा गांव स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 160 वीं जयंती मनाई। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर का जन्म सात मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भारत के राष्ट्रगान की रचना की। शांति निकेतन में विश्व भारती विवि की स्थापना कर शिक्षा को बढ़ावा दिया। गुरुदेव का कहना था कि शिक्षा से ज्ञान बढ़ेगा और लोग विवेकवान होंगे। टैगोर ने दो गीत चित्तो जेठा भयशून्यों (मन डर के बिना) और एकला चलो रे (अकेले चलो) बहुत प्रसिद्ध हुए। पहला नोबेल पुरस्कार उन्हें 1913 में पुस्तक गीतांजलि की रचना के लिए मिला था। इस अवसर पर धरम सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अनिरूद्ध सिंह, मैनेजर पांडेय, मंजीत कौर आदि मौजूद रही। उधर, आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पीके सिंह व प्राचार्या डॉ. शीला सिंह ने गुरुदेव कीह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गीत, कविता, भाषण की प्रस्तुति दी। प्रबंधक डॉ. पीके सिंह ने बच्चों को रवींद्र नाथ टैगोर की जीवन शैली एवं उपलब्धियों से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed