{"_id":"6435b204fbe02da9d8089de7","slug":"eri-will-be-expanded-097-hectare-land-approved-jaunpur-news-c-20-vns1013-150637-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इरी का होगा विस्तार 0.97 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इरी का होगा विस्तार 0.97 हेक्टेयर जमीन को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग शोध केंद्र की 0.97 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। जिसमें धान की प्रजातियों होने वाले शोध का विस्तार किया जाएगा।
इरी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि संस्थान के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार को जमीन के लिए प्रस्ताव दिया गया था। जमीन मिलने के बाद इसमें धान की अलग प्रजातियों के ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा शोध के लिए फैसिलीटी सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में इरी के सात हेक्टेयर में धान की अन्य प्रजातियों को लगाया जाता है। दुनिया भर उच्च गुणक्ता के चावल पर शोध के लिए वर्ष 2018 में संस्थान को निर्माण किया गया। वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाईस्पीट ब्रीडिंग प्रयोगशाला का निर्माण कर संस्थान का विस्तार किया।
विज्ञापन