फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entire businessman of the state is my family: Nand Gopal Nandi

प्रदेश का संपूर्ण व्यापारी मेरा परिवार: नन्द गोपाल नंदी

Mon, 15 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Entire businessman of the state is my family: Nand Gopal Nandi
होटल रिवर व्यू में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को प्रादेशिक सदस्यता क? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी एकजुट रहें तो कोई भी उनका उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। शहर के सिपाह स्थित एक होटल में जिला व नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में प्रादेशिक सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने सभी व्यापारियों को अपने परिवार का सदस्य बताया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात चले समारोह में मुख्य अतिथि नंदगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। सरकार भी व्यापार की बेहतरी के लिए अनुकूल माहौल बनाने को संकल्पित है। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नंदगोपाल गुप्ता को व्यापारियों का नेता कहा। जिले के व्यापारियों से संबंधित मांग पत्र उन्हें सौंपा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी रहे। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, संजीव यादव, संजय केडिया, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, संदीप वर्मा, शरद साहू, हरेराम केसरवानी, अमितोष गुप्ता, नीरज शाह, यशवंत साहू, विमल भोजवाल, अरशद कुरैशी, शशांक सिंह रानू, नरेंद्र जायसवाल, तारिक इकबाल, रवि श्रीवास्तव, विनोद साहू, धर्मेंद्र सेठ, सरदार रंजीत सिंह, जगदीश चंद गाढ़ा, डॉ. बीएस उपाध्याय, संतोष अग्रहरि, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश सेठ, लाल प्रताप सिंह, सुभाष चंद साहू, दिलीप सिंह, घनश्याम जायसवाल, शत्रुधन मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप कमलापुरी, बनवारी लाल साहू, अर्पित जायसवाल, आलोक गुप्ता, अशोक जायसवाल, साहेब लाल यादव, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार मद्धेशिया और प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ने संयुक्त रूप से किया। आभार नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू ने जताया।
विज्ञापन

---
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
मछलीशहर। नगर के एक पैलेस में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को नगर पालिका जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सबसे पहले नगर अध्यक्ष शिरीश उमरवैश्य, महामंत्री संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र निगम ने शपथ लिया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता चौधरी मदनलाल व संचालन विश्वामित्र ने किया। इस मौके पर रामलखन मौर्या, राकेश जायसवाल, सुभाष दादा, शिशिर उमरवैश्य, जगदीश उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed