फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enthusiasm shown in the by-election, 60.24 percent voting

उपचुनाव में दिखा उत्साह, 60.24 प्रतिशत मतदान

Sat, 12 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in the by-election, 60.24 percent voting
जिले की पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान में भरपूर उत्साह दिखा। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थी, जो देर शाम तक जारी रही। शाम छह बजे तक कुल 60.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में मतदान के बाद विभिन्न कारणों से प्रधान और बीडीसी सदस्य के पांच-पांच पद रिक्त हो गए थे। ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद रिक्त थे। इन पदों पर उपचुनाव में भी सदस्य के 468 पदों पर नामांकन नहीं हुआ था। नाम वापसी के बाद सिर्फ 125 पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार थे। इन पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। सुबह बूंदाबांदी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह बना रहा। कतारों में खड़े होकर लोग वोट देने के लिए उत्सुक रहे। सुजानगंज के बरपुर और सर्वेमऊ गांव में ग्राम प्रधान व ग्राम सभा सदस्यों के सात पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसओ मनोज कुमार, राजित राम यादव, मंजीत राय पुलिस बल के साथ बूथों पर डटे रहे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह और सीओ बदलापुर चोब सिंह ने भी मतदान स्थलों का जायजा लिया। क्षेत्र के अंतर्गत देवकली, सैदानी, सलारपुर, मीरपुर, बाल्हामऊ, कुंदहा, सरसांव में भी रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान सकुशल संपन्न हुआ। रामपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत भानपुर में तीन और नूरपुर में दो वार्डों में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। भानपुर वार्ड नंबर दो में 150, वार्ड नंबर दस में 130, वार्ड नंबर 11 में 167 मत पड़े। नूरपुर में वार्ड नंबर 6 में 124, वार्ड नंबर 10 में 97 मत पड़े। करंजाकला ब्लाक के खतीरपुर भौसा, खम्हौरा, बरैयाकाजी, मल्हनी, जेठपुरा, हम्जापुर, प्यारेपुर, परशुरामपुर कोहड़ा, कुकुहां में पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से वोट पड़े। मुफ्तीगंज ब्लाक के कुंडी ग्राम में बीडीसी सदस्य के चुनाव में कुल 792 वोट पड़े। विझवार सागर ग्राम में सदस्य के चुनाव में 532 वोट डाले गए। धर्मापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत इमलो में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीन वार्डों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत लालजी राम व पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मापुर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 66 प्रतिशत मतदान हुआ। महराजगंज ब्लाक के आनापुर, इब्राहिमपुर, लोहरियांव और डड़वा में पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। प्रभारी एडीओ पंचायत महराजगंज संतोष दुबे का कहना है कि मतदान प्रतिशत 64 प्रतिशत से ऊपर ही रहा। सिरकोनी ब्लाक के नाथुपुर ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए 55 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4083 मतों में 2251 मत पड़े। पिछले दिनों हुए चुनाव में दुर्गावती सिंह ने चुनाव जीता था। मतगणना से पहले ही उनका देहांत हो गया था। यहां उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। इसके अलावा ब्लॉक के बीबीपुर, सुंगुलपुर, कल्याणपुर, समोपुर और परियावा गांव में कुल 17 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी चुनाव हुए।
विज्ञापन

---
कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान
जलालपुर। विकासखंड के नहोरा गांव में प्रधान, रेहटी में एक वार्ड के बीडीसी सदस्य और मोजरा गांव में चार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव हुआ। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पीएसी व पुलिस फोर्स मौजूद रही। नहोरा गांव के पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। कुल 5642 मतदाताओं में से 3721 ने मतदान किया। 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। रेहटी गांव के एक वार्ड के जीते हुए प्रत्याशी के इस्तीफा देने से रिक्त हुई सीट पर मतदान करने के लिए भारी संख्या में पुरुष व महिलाओं की लाइन दोपहर तक लगी रही। कुल 1635 मत थे, जिसमें से 836 लोगो ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed