फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entering the house, the young man shot, beat the relatives

Jaunpur News: घर में घुसकर युवक मारी गोली, परिजनों को पीटा

Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, the young man shot, beat the relatives
बक्शा। क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में बुधवार को दोपहर में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। वहीं, परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। घटना में युवक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने गोली से घायल युवक समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना का कारण 12 जून को शादी में डीजे और रथ ले जाने के दौरान हुआ विवाद बताया गया। पुलिस के अनुसार, 12 जून को गांव में भैयालाल यादव की बेटी की शादी थी। रात में बरात आई तो डीजे और रथ से गांव के एक व्यक्ति का करकट (टिनशेड) टूट गया था। उस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और कुछ लोगों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। उस दिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। बुधवार को विपक्षियों ने भैयालाल यादव के घर पर हमला बोल दिया। भैयालाल ने बताया कि दोपहर का समय होने के कारण घर में सब लोग सो रहे थे। इसी बीच 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पिटाई की और कई राउंड गोली चलाई। एक गोली उनके 18 वर्षीय पुत्र सतीश यादव के गले व कंधे के बीच लग गई। हमले में सतीश के अलावा पलकधारी यादव (44), बाबादीन (60), रेनू (15), अंतिमा (14) और सविता यादव घायल हो गईं। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने सतीश और पलकधारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश को लेकर गोली चली। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed