फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entered the house and beat up the family members

Jaunpur News: घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ की मारपीट

Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the family members
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने घर के सामने गोवंश जाने के विवाद में एक परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। मारपीट में घायल एक महिला बेहोश हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में शम्भूनाथ सिंह, पंकज, प्रद्युम्न, प्रशांत और पवन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुबह करीब 10 बजे गांव के शम्भूनाथ सिंह, पंकज, प्रद्युम्न, प्रशांत और पवन लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के बाकी सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed