फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enhanced popularity of Hindi abroad

हिंदी की विदेशों में बढ़ी लोकप्रियता

Thu, 15 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Enhanced popularity of Hindi abroad
टीडी कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में कवि एवं अधिवक्ता गिरीश कुमार श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षा शास्त्र के शिक्षक। 
हिंदी दिवस  पर बुधवार को जिले भर में संगोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने पर बल दिया। टीडी कालेज में हुई संगोष्ठी में प्राचार्य डा. माधुरी सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा का विस्तार न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी तेजी से हो रहा है। हिंदी विश्व के 115 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


  विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी हमारे स्वाभिमान की भाषा है। डा. सुनील विक्रम सिंह ने कहा कि हिंदी बोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डा. सुषमा सिंह ने हिंदी के विकास पर बल दिया। संचालन डा. महेंद्र कुमार तिवारी ने किया। काॅलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में डा. विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कवि गिरीश कुमार श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष डा. ओपी सिंह ने हिंदी के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. सुनील विक्रम सिंह, डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. अंकिता श्रीवास्तव, सुजीत कुमार आदि थे। मियांपुर स्थित संजय निवास पर हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर  समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिंदी को लोकप्रिय बनाने में सहयोग किया। आज मारीसस, थाईलैंड जैसे देशों में भी हिंदी बोलने वालों की संख्या तेजी बढ़ रही है। अध्यक्षता फूलचंद भारती ने की। बाल न्यायधीश संजय उपाध्याय, डा. आलोक, अशोक कुमार यादव, रंगनाथ दुबे, विद्याकांत, अशोक कुमार सिंह आदि  थे।

नेहरू युवा केंद्र पर जिला युवा समन्वयक आरके मिश्र की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।   हिंदी को सशक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर, खुशबू, आकाश, आदि  थे।

उधर हिंदी भवन में आयोजित गोष्ठी में शिक्षक डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिये व राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के लिये हिन्दी को अपनाया। अरविन्द गुप्ता ने कहा कि हिन्दी के प्रति युवाओं की उदासीनता हिन्दी के भविष्य के लिए नुकसानदायक है।

इस मौके पर सुधीर सिंह, आशीष यादव, मनसुख प्रजापति, विरेन्द्र यादव, आशुतोष, टिंकल यादव आदिमौजूद रहे। संचालन अजित राज ने किया।   उधर राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी को सामान्य भाषा बताया।

संगोष्ठी को प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डा. उर्मिला सिंह, डा. सुधा सिंह, डा. रागिनी राय ने संबोधित किया।खेतासरायः सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में बुधवार की दोपहर बड़े धूम धाम हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान निबन्ध और सुलेख प्रतियोगित का आयोजन  किया गया।


जिसमें निबंध प्रतियोगिता में मनीषा को प्रथम स्थान और सुलेख प्रतियोगिता में विक्त्रसंत सिंह को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्त्रस्म का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अनिल कुमार  उपाध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर राजेश यादव,दयाशंकर यादव,विनोद मिश्रा,रेखा यादव व कमलेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed