फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enhanced melting , freezing death of woman

गलन बढ़ी, ठंड से युवती की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:46 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 23 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Enhanced melting , freezing death of woman
भीषण ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली पर सर्दी का सितम झेल रहे लोगों को राहत धूप भी राहत नही दिला सकी। दिन भर लोग ठिठुरते रहे। शुक्रवार को जिले में
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। महराजगंज विकास खंड के अमारी गांव में  ठंड लगने से एक युवती की मौत हो गई।  19 जनवरी को बारिश के बाद जिले में ठंड का सितम शुरू हो गया। तापमान निरंतर गिर
विज्ञापन


रहा है। ठंड के बीच चल रही तेज पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिला प्रशासन ने शहर में अलाव जलवाने का दावा जरूर किया है पर रोडवेज, भंडारी रेलवे स्टेशन और कुछ प्रमुख चौराहों को छोड़ अन्य किसी भी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान पर अलवा नहीं जल रहा है। ठंड को देखते हुए पांचवीं तक के स्कूल जरूर बंद किए गए हैं पर पांचवीं से ऊपर के विद्यालयों में छुट्टी नहीं की गई। इससे सुबह छात्रों से लेकर शिक्षकों को भी विद्यालय पहुंचने में मुश्किलों का

सामना करना पड़ा। ठंड के कारण अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकलें। दफ्तरों में कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक देर से पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग दिन भर अलाव से चिपके रहे। बहुत आवश्यक काम से ही लोग घरों से

बाहर निकले। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अमारी गांव निवासी  संजय सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह (22) की बीती रात ठंड लगने से मौत हो गई। रात में उन्हें पेट और सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने


 मृत घोषित कर दिया। प्रज्ञा की मां अनीता सिंह भीमराव अम्बेडकर बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। शोक में शुक्रवार को विद्यालय बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed