{"_id":"d5af72dcc1e0e2a6faa6caad377feb7f","slug":"energy-secretary-ginain-district-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा सचिव को गिनाईं जिले की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा सचिव को गिनाईं जिले की समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा सचिव भारत सरकार प्रदीप कुमार सिन्हा ने जनपद दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को पूविवि, इंदिरा गांधी स्टेडियम, राजकीय पालीटेक्निक और वन विहार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्या के समाधान की मांग से संबंधित उन्हें पत्रक सौंपा।
ऊर्जा सचिव के साथ आईं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक डा. काजल ने कहा कि जिले में अभी ढाई लाख घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। बिजली चोरी के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। अभियान में दूसरे जिलों की टीम को शामिल किया जाएगा।
ऊर्जा सचिव ने दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचकर आवास परिसर का अवलोकन किया तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। यहां से कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। वहां कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अशोक चक्रवर्ती, आशीष त्रिपाठी आदि ने जौनपुर की प्रमुख समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता यतींद्रनाथ त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह ने जिले की सड़क, पानी, विद्युत, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कोषागार का अवलोकन किया वहां पर मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार राय ने 30 वर्ष पूर्व कोषागार भवन के उद्घाटन के समय का उनका चित्र दिखाया। यहां से वह पूविवि पहुंचे। विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में डा. केएस तोमर ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय से 578 कालेज संबद्ध हैं, जो पांच जिलों में हैं। इन कालेजों में लगभग दो लाख छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इंदिरा गांधी स्टेडियम, वन विहार, राजकीय पालीटेक्निक जगदीशपुर में भी उनका स्वागत किया गया।
उनके साथ मौजूद डा. काजल ने कहा कि बिजली खराबी से संबंधित सूचना टोल फ्री नंबर 18001805025 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अवकाश प्राप्त सैनिकों को विद्युत विभाग में तैनात किया जायेगा। उनके साथ प्रभारी जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह, जीएस भाटी, नरेंद्र कुमार मौर्य, वीके सिंह, एके मिश्र, आर डब्लू पॉल आदि मौजूद थे।