फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Energy production possible by using waste material: Prof. Om Prakash

अपशिष्ट पदार्थ के प्रयोग से ऊर्जा उत्पादन संभव : प्रो. ओमप्रकाश

Sat, 10 Feb 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Energy production possible by using waste material: Prof. Om Prakash
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एडवांसमेंट इन फंक्शनल मैटेरियल पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में थापर अभियांत्रिकी संस्थान लुधियाना पंजाब के प्रो. ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि अपशिष्ट प्लास्टिक का उपयोग करके ट्रांजिशन मेटल कार्बाइड का निर्माण किया जा रहा है। कार्बाइड का उपयोग फाइटर जेट के कोटिग में किया जा सकता है। अपशिष्ट प्लास्टिक से बने ट्रांजिशन मेटल कार्बाइड अधिक ताप पर भी पूरी दक्षता के साथ कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव के प्रो. सत्येंद्र मिश्रा ने नैनो सामग्री के उपचार की उभरते हुए प्रवृत्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि इस तकनीक का उपयोग करके नैनो जनरेटर का निर्माण किया जा रहा है। जिसका उपयोग स्मार्टफोन, विद्युत उपकरण, सुरक्षा उपकरणों में किया जा सकता है। ऑनलाइन सत्र में जॉर्जिया टेक फ्रांस के प्रो. निको एफ डिक्लेरिक ने अल्ट्रासोनिक शोध पर व्याख्यान दिया। सेलेंटो विश्वविद्यालय इटली के पैरिजिया बोचेट्टा ने अल्युमिनियम आधारित अपशिष्ट का ऊर्जा संचालक के रूप में उपयोग करने, साउथ डेनमार्क विश्वविद्यालय के प्रो. योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से आधुनिक तकनीकी के लिए टेट्रापॉड्स आधारित स्मार्ट मटेरियल पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रो. राजाराम यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। शोध कार्यों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में क्रियात्मक सामग्री एवं बहुलक रसायन से संबंधित विषयों रसायन विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, डोपिंग मैटेरियल जैसे विषयों पर शोधार्थियों ने प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्रा, डॉ. पुनीत धवन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed