{"_id":"2974bcfb5b3d52bdfc22665ead784cb1","slug":"encrochment-demolished-by-administartion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को जाम से मुक्त करने के मद्देनजर रविवार को नगर पालिका द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान नगर के रोडवेज, फलवाली गली व मल्हनी रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। जिससे लोगों को आवागमन में सहुलियत हो सके। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाली दर्जन भर गुमटी सहित अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। नगरपालिका की गाड़ी देख तमाम लोग खुद भी अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
शहर में अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता रहता है। लोग घंटो जाम में फंस जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका द्वारा सड़क के फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जहां से अतिक्रमण हटाना है। उस स्थान का पहले माप कर सीमांकन कर दिया जाता है। इसके बाद लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दे दिया जाता है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को रोडवेज, फलवाली गली व मल्हनी रोड से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया है। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले दर्जनभर गुमति सहित दुकानों के दिवार व छत को जेसीबी से तोड़वा दिया गया।