{"_id":"6261a15387c53e5c9f28bc9d","slug":"encroachment-removed-jaunpur-news-vns6493661156","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सुंदरीकरण और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का अभियान जारी है। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। बुधवार की रात साढ़े दस बजे से लेकर एक बजे के बीच अतिक्रमण ध्वस्त करवा दिए गए। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध दर्ज जरूर कराया लेकिन जायज दस्तावेज नहीं दिखा सके।
शहर के सुंदरीकरण और जाम से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके से अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। इसके लिए एक के बाद एक रूट को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में घोषणा कराई थी। चेतावनी दी थी कि मौके से सामान मिला तो जब्त कर खर्चे की भी वसूली अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। इसके बाद कुछ लोगों ने तो स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। प्रशासन ने जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक सड़क के दोनों तरफ लाल निशान लगा दिया था। इसमें 51 व्यापारियों को चिह्नित किया गया था। इसमें अधिकतर बड़े व्यापारी या नाम थे। बीते रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल तीन बुलडोजर लेकर अभियान चलाने के लिए पहुंचे थे। सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया था। इस दौरान दस बड़े व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था। लेकिन अतिक्रमण बना रहा। इसपर प्रशासन ने बुधवार की रात साढ़े दस से फिर अभियान चलाया। रात एक बजे तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया गया। इस दौरान लेखपाल द्वारा नाप की गई और सड़क की दोनों पटरियों पर 11-11 मीटर तक कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जहां कहीं भी किसी व्यक्ति को आपत्ति होती लेखपाल द्वारा तुरंत संबंधित दस्तावेज दिखाते नजर आए।