{"_id":"5d7be02a8ebc3e014d680751","slug":"encroachment-removed-from-under-construction-highway-with-police-force-jaunpur-news-vns483615759","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन हाईवे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन हाईवे से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव के पास वाराणसी-लखनऊ फोरलेन सड़क की राह में रोड़ा बने मकान को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ ढहवा दिया। मकान के बरामदे को जेसीबी से ढहा दिया गया। बाकी हिस्से को 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया है। मकान ढहाने का विरोध कर रहे गृह स्वामी ने परिवरा के सभी सदस्यों के साथ आत्दाह का प्रयास किया। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस ने किसी तरह लोगों का पहले आग से बचाव किया फिर परिवार की महिलाओं व पुरुषों की भी जमकर पिटाई की। पिटाई से महिलाओं के कपड़े भी फट गए।
बाकराबाद गांव निवासी संतोष गुप्ता का मकान वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है। इसी मकान में उनकी परचून की दूकान भी है। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पूरा मकान लोक निर्माण विभाग की जमीन में बना है। मकान ढहाने के लिए कई बार नोटिस दी गई लेकिन गृह स्वामी ने नोटिस को हमेशा नजर अंदाज करता रहा। जिससे फोरलेन निर्माण कार्य बाधित हो गया है। करीब दस दिन पहले भी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। अतिक्रमण नहीं हटा तो शुक्रवार को दोपहर एक बजे तहसीलदार जेसीबी मशीन, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गृह स्वामी पहले पूरे परिवरा के साथ मकान की छतपर जाकर बैठ गया। कहा कि मकान ढहा तो वे भी परिवार समेत इसी में जान दे देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से बात हो रही थी। तभी परिवार के अन्य सदस्यों ने लकड़ी और कागज के ढेर बरामदे में एकत्र कर लिया। उसमें आग लगा दी । चेतावनी दी कि मकान ढहाया गया तो परिवार के सभी सदस्य अब इसी आग में कूदकर जान देंदेंगे। इसपर पुलिस प्रशासन हैरान हो गया। तहसीलदार और इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर आग बुझवा दी। जैसे ही आग बुझी तभी महिला पुलिस घर में घुसगई। महिलाओं को घसीटकर पीटते हुए बाहर निकाला गया। पुरुषों की भी पिटाई करते हुए तीन को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने जेसीबी से बरामदे को ढहवा दिया। बाकी हिस्से को 24 घंटे के भीतर ढहाने का निर्देश दिया गया।
तहशीलदार ज्ञानेंद्र सिंह,जलालपुर इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंग,जफराबाद इंस्पेक्टर मधुप सिंह, महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव, कई सब इंस्पेक्टर की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। परिवार के मुखिया संतोष कुमार , विजय कुमार को पुलिस हिरासत में लिया है। सदर तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मकान पीडब्ल्यूडी की जमीन में बना था। इसलिये इन्हें मुवायजा नही दिया जा सकता।