फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter with criminals trying to buy weapons, 4 arrested, lakhs of rupees and weapons recovered

Jaunpur News: असलहा खरीदने जा रहे बदमाशों से मुठभेड़, 4 गिरफ्तार, लाखों रुपये और असलहे बरामद

Mon, 06 Apr 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Encounter with criminals trying to buy weapons, 4 arrested, lakhs of rupees and weapons recovered
मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग
जौनपुर। असलहा खरीदने, बेचने और आपराधिक घटनाओं में शामिल एक गिरोह के साथ पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ें शनिवार देर रात हुईं। इन मुठभेड़ों में चार बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए, जबकि छह मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में चोट लगी और तीन अन्य को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी। इनमें से एक का बायां और दो का दाहिना पैर घायल हुआ। आरोपियों के कब्जे से तीन असलहे और 2.55 लाख रुपये बरामद किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने असलहा खरीदने के लिए पैसा लेकर बाहर जाने की बात स्वीकार की है। पहली मुठभेड़ तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कलिंजरा पुलिया के पास हुई, जिसमें सरौली निवासी राहुल यादव और सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के करसावा निवासी विपिन पाल घायल हुए। तीसरा आरोपी भटौली निवासी अतुल सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ में एक पिस्टल, एक कारतूस, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और 1.30 लाख रुपये बरामद किए। राहुल यादव पर सात और विपिन पाल पर पांच आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। दूसरी मुठभेड़ सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के छुंछा पुलिया के पास भोर में हुई। इस दौरान सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी गुडलक तिवारी और आहोपुर निवासी शशांक सिंह घायल हुए, जबकि अन्य तीन बदमाश भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और 1.25 लाख रुपये बरामद हुए। सरायख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने असलहा खरीदने और बेचने की पूरी कहानी बताई। गुडलक तिवारी पर आठ और शशांक सिंह के खिलाफ 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग

मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग

मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग

मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed