{"_id":"674036d51e0b1e35730152f5","slug":"encounter-in-jaunpur-two-smugglers-arrested-shot-leg-criminals-accused-in-many-cases-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाैनपुर में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; कई मामलों के आरोपी हैं बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाैनपुर में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; कई मामलों के आरोपी हैं बदमाश
Fri, 22 Nov 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:17 PM IST
सार
जाैनपुर पुलिस को दोनों पशु तस्करों की काफी दिनों से तलाश थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो दोनों फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाैनपुर की मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दाैरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों को पैर में गोली लगी है। एसओजी और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। मुठभेड़ में एसओजी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर बेलवार क्षेत्र में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर एसओजी और पुलिस ने घेराबंदी की थी।
मुंगराबादशाहपुर व स्वाट टीम के साथ भोर में करीब चार बजे राम नगर पानी टंकी के पास में गांव तस्कर पंचम प्रजापति सुकरनाखुर्द थाना सरपतहां और संतोष चमार करौंदी (सुल्तानपुर) के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। घायल अभियुक्तों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, तीन भैंस, दो देसी तमंचा और खोखा कारतूस, बरामद हुआ है।
विज्ञापन