{"_id":"677c11f0d96fda427203b705","slug":"encounter-criminal-in-jaunpur-bullet-proof-saved-police-25-thousand-bounty-arrested-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बदमाश से मुठभेड़, बुलेट प्रुफ जैकेट ने बचाई थानाध्यक्ष की जान, 25 हजार का इनामी अरेस्ट; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बदमाश से मुठभेड़, बुलेट प्रुफ जैकेट ने बचाई थानाध्यक्ष की जान, 25 हजार का इनामी अरेस्ट; पैर में लगी गोली
Mon, 06 Jan 2025 10:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:55 PM IST
सार
यूपी के जाैनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दाैरान 25 हजार के इनामी को अरेस्ट किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इसके पहले उसने थानाध्यक्ष पर फायरिंग की थी। बुलेट प्रुफ जैकेट के कारण वे बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जाैनपुर में मुठभेड़, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाैनपुर में पुलिस और स्वाट टीम संग हुई संयुक्त मुठभेड़ में सोमवार को 25 हजार के अंतरजनपदीय गो तस्कर को गिरफ़्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय शातिर गौ-तस्कर एवं हिस्ट्रीशीटर ताजिम उर्फ तहजीम उर्फ तंजीम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय को ऑपरेशन टू-व्हीलर के दौरान सोंगर बार्डर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने चेकिंग करते समय रोकने पर पुलिस पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में पीछा करते हुए अमरेथुआ मोड़ से आगे पुलिस ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
बदमाश द्वारा चलाई गई गोली थानाध्यक्ष रामाश्रय राय खेतासराय के पहने हुए बुलेट प्रुफ जैकेट मे लगी, जिससे वह बाल-बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर मे घुटने के नीचे गोली लगी।
बदमाश ताजीम के कब्जे से एक तमंचा, एक मिस कारतूस, दो खोखा-कारतूस .315 बोर तथा बिना नंबर की एक बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन