फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employees' faces blossom after getting bonus and salary on Holi

Jaunpur News: होली पर बोनस व वेतन पाकर कर्मचारियों के खिले चेहरे

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Employees' faces blossom after getting bonus and salary on Holi
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की मांग पर होली से पूर्व उनका वेतन, बोनस एवं बकाया एरियर का भुगतान सोमवार को कर दिया गया। जिसे पाकर कर्मचारियों की महीनों से लंबित मांग पूरी हो गई। अधिशासी अधिकारी ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार को मनाने की बधाई दी। इस मौके पर संगठन के नेता असलम शेर खान ने मृतक आश्रितों की नियुक्तियां तथा पेंशनरों का बकाया एरियर रिटायर्ड कर्मचारियों का एरियर आदि ईद से पूर्व किए जाने की मांग की। कहा कि भविष्य में कर्मचारी जैसे तन, मन, धन से काम करता है, वैसे करता रहेगा लेकिन काम लेने वाले अधिकारियों को भी कर्मचारियों की पीड़ा समझनी चाहिए। यदि कोई अधिकारी पीड़ा समझता है तो कर्मचारी भी उसके लिए पूर्ण मनोयोग से काम करने के लिए तैयार रहेगें। इस मौके पर कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के साथ अबीर गुलाल के साथ नगरपालिका परिषद कार्यालय में होली खेली। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद जुमराती ने कहा कि हम अपने अधिकारियों और नगर के सम्मान एवं स्वच्छता के लिए सदैव तत्पर रहेगें। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, संजीव उपाध्याय, लेखाधिकारी टीएन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, लाखन, कमरूद्दीन, तुफैल अहमद, सफाई निरीक्षक अवधेश यादव, प्रभारी जलकल अभियंता, पिताम्बर यादव, अनवर, नितिन सिंह, विनोद यादव, गोपाल, अरविंद सिंह, राजेश बाल्मीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed