फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employees and customers trembled seeing the hands of miscreants as real

बदमाशों के हाथ असलहा देख कांप उठे कर्मचारी और ग्राहक

Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees and customers trembled seeing the hands of miscreants as real
34- सीसीटीवी फुटेज मछलीशहर स्थित एक्सिस बैंक में लूट के दौरान असलहा लहराता बदमाश। - फोटो : JAUNPUR
बरईपार। एक्सिस बैंक की मछलीशहर शाखा में हुई लूट की घटना के वक्त जब बदमाश अलहा लेकर बैंक में दाखिल हुए तो कर्मचारी और ग्राहक कांप उठे। घटना के चश्मदीद चंद्रभान अग्रहरि बैंक में एक हजार रुपया जमा करने पहुंचे थे। चंद्रभान के मुताबिक जिस वक्त बदमाश सभी को कोने में जाने को कह रहे थे उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था। वह अपनी जगह खड़े रहे। इतने में बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया तो उनकी सांसे अटक गई। बदमाशों के जाने के बाद भी वह कुछ भी बोलने की स्थितित में नहीं थे। दूसरे ग्रहक मितेश यादव 7000 रुपये जमा करने आए थे। वह भी डर के मारे काप गए। दोनों का पैसे जमा कर कैशियर ने अपने पास ही रख लिया था। दोनों के रुपये बच गए। बैंक कैशियर मोहम्मद फैज का कहना है कि वह जिस वक्त बदमाश बैंक के अंदर घुसे तो उस वक्त वह ग्राहक का पैसा जमा करने के लिए कैश की गिनती कर रहे थे। लेकिन बैंक में बदमाशों के घुसने के बाद कोई शोर शराबा नहीं हुई। जब बदमाशों ने लोगों को हाथ ऊपर उठाने को कहा तो सामने देखा तो हेलमेट लगाए बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। यह देख उन्होंने हैं केबिन का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन बदमाश शामने आकर जब गोली मारने की धमकी दी तो सहम गया और दरवाजा खोल दिया। मेरी आंख के सामने ही उसने सारा रूपये बैग में भर लिया और धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने जाते हुए देखा कि एक बैंक कर्मचारी फोन लगाने की कोशिश कर रहा था। तभी बदमाश ने बैंक कर्मचारी का मोबाइल फोन झपट लिया। और गोली मारने की धमकी दी। जिस वक्त बदमाश लूटपाट कर रहे थे उस समय पुलिस की डायल 100 गाड़ी घटना स्थल से महज 200 मीटर दूरी पर खड़ी रही। पुलिस को घटना की भनक ही नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed