फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity workers protest against privatization

Jaunpur News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatization
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर-प्रदेश के बैनर तले शनिवार को हाइडिल स्थित कार्यालय पर समिति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की राय लिए बिना निजीकरण की कोई प्रक्रिया शुरू न की जाए। संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि अरबों-खरबों की बिजली की संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए एक कमेटी बनाई जाए, जिसमें कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के प्रतिनिधि भी हों।
विज्ञापन

अभियंता संघ के सचिव सौरभ मिश्रा ने कहा कि सरकार के निजीकरण की इस गलत नीतियों से कर्मचारियों की सेवा शर्तें, आम घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और गरीब उपभोक्ता प्रभावित होते हैं। आगरा और ग्रेटर नोएडा में किए गए विफल प्रयोगों की समीक्षा को जरूरी बताते हुए निजीकरण के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने निजी कंपनियों पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्राविधिक के पूर्वांचल अध्यक्ष सत्या उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की आम जनता और कर्मचारियों के हित में बिजली का निजीकरण पूरी तरह अस्वीकार्य है। लोकतांत्रिक ढंग से निजीकरण को समाप्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धीरेंद्र कुमार सिंह, अमित राय, राहुल कुमार, मिठाई लाल, कमलाकांत मिश्रा, हरि गोविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed